वियतनाम| भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम रविवार को वियतनाम ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गए। वर्ल्ड नम्बर-93 जयराम को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी शेसार हिरेन रुस्तावितो ने मात दी।

इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही जयराम पर दबाव बना रखा था। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 5-2 से पीछे किया। हालांकि, अपनी कोशिश जारी रखते हुए जयराम ने स्कोर 9-10 किया लेकिन रुस्तावितो ने अपने खेल में सुधार कर पहला गेम 21-14 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी जयराम को इंडोनेशियाई खिलाड़ी के आगे कमजोर देखा गया। जयराम की हर गलती का फायदा रुस्तावितो उठा रहे थे और ऐसे में उन्होंने इस गेम में भी 21-10 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
The post बैडमिंटन : शेसार ने जीता वियतनाम ओपन का खिताब appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.