पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों और मौजूदा समय के खिलाड़ियों को लिया है. लक्षण ने साल 1993 से लेकर 2018 के बीच के खिलाड़ियों को चुना है. लक्ष्मण भारतीय टीम टेस्ट टीम के एक भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 134 टेस्ट मैचों की 225 पारियों में 17 शतक, 2 दोहरे शतक और 56 अर्द्धशतक लगाए.
इस पूर्व भारतीय कप्तान को बनाया कप्तान

वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन टीम का कप्तान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बनाया है. गांगुली भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक हैं. गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई मैचों और सीरीजों में जीत दर्ज की. आज भारतीय टीम जिस बुलंदियों पर है उसका आधार सौरव गांगुली की कप्तानी में ही रखा गया था.
वहीं ओपनर बल्लेबाज के तौर पर लक्ष्मण ने विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग और संयम बरत कर खेलने वाले मुरली विजय को लिया है. तीसरे और चौथे नंबर पर भारतीय टीम के दीवार रहे राहुल द्रविड़ और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को रखा है. जबकि पांचवे पर मौजूदा समय के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली और छठे नंबर पर कप्तान सौरव गांगुली हैं.

विकेटकीपर के रूप में लक्ष्मण ने भारतीय टीम के अब तक के सबसे शानदार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को चुना है. आठवें नंबर पर टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लेने वाले लेग स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले और 9वें नंबर पर स्विंग के स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार हैं. जबकि 10वें और 11वें खिलाड़ी के रूप में लक्ष्मण ने वनडे क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले जवगल श्रीनाथ और खतरनाक तेज गेंदबाज रहे ज़हीर खान को जगह दी है.
दिग्गज खिलाड़ियों से सजी इस प्लेयिंग इलेवन का चयन लक्ष्मण ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर किया है.
लक्षण बेस्ट प्लेयिंग इलेवन(1993-2018)
वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली(कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), अनिल कुंबले, भुवनेश्वर कुमार, जवगल श्रीनाथ, ज़हीर खान.
The post वीवीएस लक्ष्मण ने चुनी प्लेइंग इलेवन, कोहली और धोनी नहीं इस दिग्गज को बनाया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.