खेल डेस्क। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच अक्टूबर में टेस्ट, वनडे व टी20 खेलने का कार्यक्रम बना था। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान में जाने से सुरक्षा कारणों को लेकर निरस्त कर दिया है।पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवाद को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने ये बड़ा फैसला लिया। न्यूजीलैंड की टीम से पहले भी कई टीमें है जो पाकिस्तान में खेलने से अपना दौरान निरस्त कर चुकी है। न्यूजीलैंड के द्वारा दौरा निरस्त करने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के लगभग 15 साल बाद इस पाकिस्तान दौरे पर जाती। लेकिन कीवी बोर्ड ने इस दौरे के लिए मना कर दिया है।
2009 में जब श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी तो उस समय एक आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद से ही कई टीमें पाकिस्तान दौरे पर जाने से कतराती है। 2015 में जब जिम्बाब्वे की टीम पाकिस्तान की दौरे पर गई तो पाक के गद्दाफी स्टेडियम में एक छोटा सा ब्लास्ट भी हुआ था।
इस बात की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने दी और कहा कि पाकिस्तान से हम पूरी सहानुभूति रखते है। हमारा देश भी आईसीसी के सदस्य देशों में से एक हैं और आईसीसी इस देश में क्रिकेट की संभावनाओं और बहाली से जूडी तमाम कोशिशें कर रही हैं। हम आईसीसी और पाकिस्तान का पूरा समर्थन करते हैं मगर इन हालातों में पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना संभव नही हैं। पाकिस्तान की टीम ने हाल ही ट्राई सीरीज खेली थी। उस टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के अलावा, आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीम ने भाग लिया था। पाक के बल्लेबाज फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।पाकिस्तान के इतिहास में फखर जमान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है और दोहरा शतक लगाने के मामलें में छठे स्थान पर है।