कर्णाटक के मयंक अग्रवाल पिछले घरेलू सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. हालांकि वह इसके बाद आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रन बनाने में कामयाब नही हो पाए. मगर मयंक अग्रवाल आईपीएल सीजन में मिली असफलता पर ज्यादा ध्यान नही दे रहे हैं.
आईपीएल की असफलता पर ये कहा अग्रवाल ने
मयंक अग्रवाल ने इन्टरव्यू के दौरान कहा ”मुझे बस यही लगता है कि यह एक टूर्नामेंट था, जहां मैं रन नही बना सका. जिस तरह से मेरा साल रहा उससे मैं खुश हूं”

”एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे लगता है कि यह एक बड़ा टूर्नामेंट है. यह कुछ ऐसा है जो सभी खिलाड़ी के लिए काफी बड़ा है. अगर मैं पूरे साल को देखूं तो पांच टूर्नामेंट में से चार में मैं शानदार किया है. मैं इसे प्रशन्नता से लेता हूं. यह एक पूरे वर्ष को देखना का नजरिया है ना कि किसी एक टूर्नामेंट को”
आगे अग्रवाल ने कहा ”हां, आप हर एक टूर्नामेंट से सीखना चाहते हैं. कोशिश करता हूं और सीखता हूं सभी अनुभवों से और बेहतर बल्लेबाज बनने की कोशिश करता हूं. यही मैं इसी पर ध्यानकेंद्रित करता हूं. लेकिन मैं खुद की बहुत अधिक आलोचना नही कर सकता.”

इंग्लैंड में अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए मयंक ने कहा
”इंग्लैंड में यह गर्मी का सीजन सामान्य नही था. वहां थोड़ा अधिक गर्म था. लेकिन वहां गेंद थोड़ी बहुत मूव कर रही थी, मगर हमारे लिए वह अधिक है. मेरे लिए इंग्लैंड में और ड्यूक गेंद से खेलना पहला अनुभव था. वहां गेंद काफी मूव हो रही थी. हमारे लिए एक अच्छा अनुभव रहा और काफी कुछ सीखा है.राहुल भाई हमेशा कहते कि ये एक नया अनुभव है. जिसे आप सीख सकते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि सीखने के लिए शानदार अनुभव रहा.”
The post आईपीएल में मिली असफलता पर ध्यान देने के बजाय टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर रहा; मयंक अग्रवाल appeared first on SportzWiki Hindi.