Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को करना होगा ये काम

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्डस के मैदान में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड बीच खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में भारतीय टीम की हार उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण मिली थी। पहले मैच में केवल भारतीय कप्तान के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। लेकिन दूसरे मैच से भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने बताया कि लॉर्डस का मैदान गेंदबाजों के लिए हमेशा शानदार रहा है।

लॉर्डस के मैदान में गेंदबाजों को ऐजबस्टन की तुलना में इस मैदान में गेंदबाजों को अधिक सफलता मिलेगी। इस मैदान में भारतीय टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ नहीं उतरकर अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना फायदेमंद हो सकता है। अगर भारतीय टीम अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरती है तो भारत के लिए परेशानी बढ़ सकती है। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत को पांच गेंदबाज के साथ खेलना सही होगा भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी ने पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया था। पहले टेस्ट मैच में भारत की हार का कारण उसका टॉप आॅर्डर का बल्लेबाजी क्रम रहा है।

पहले टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज आर.अश्विन ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज बुमराह नहीं खेलेंगे। बुमराह के बायें हाथ के फ्रैक्चर है यह फ्रैक्चर अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ष 2014 में खेली गयी सीरीज़ के एक मैच में इस मैदान पर मुरली विजय ने की 95रन और रहाणे ने 103 रन का शानदार प्रदर्शन किया था।



Herald