Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : बेन स्टोक्स ने एक बार विराट के साथ की ये शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान ने दिया ऐसे जवाब

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है. इंग्लैंड की टीम के सामने भारत ने 521 रन का एक विशाल लक्ष्य रखा है. भारत की जीत अब तीसरे टेस्ट में पक्की लग रही है.

जीत के करीब पहुंचाने में विराट का बड़ा हाथ 

भारत अगर तीसरे टेस्ट में जीत के इतने करीब पहुंचा है, तो इसका एक बड़ा कारण कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी है. बता दें, कि कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 97 रन बनाये थे. वही दूसरी पारी में 103 रन का एक शानदार शतक लगाया था. कप्तान कोहली की इन्ही पारियों के दम पर भारत अब तीसरे टेस्ट की दहलीज पर खड़ा है.

बल्लेबाजी के दौरान विराट को किया गया स्लेज 

आपकों बता दें, कि मैच के तीसरे दिन जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने स्लेज किया. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे बेन स्टोक्स भारतीय कप्तान को स्लेज करते हुए नजर आ रहे है.

स्टोक्स ने मुस्कराहट के साथ तालियाँ बजाकर बनाया मजाक

दरअसल, जब भारत की पारी का 71वां ओवर इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशिद लेकर आ रहे थे, तो उनकी पहली ही गेंद पर कप्तान विराट ने एक कवर ड्राइव शॉट खेलना चाहा था.

विराट से यह शॉट सही तरह से कनेक्ट नहीं हो पाया था और इस दौरान स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स ने अपने चेहरे में मुस्कराहट के साथ विराट के इस शॉट का तालियाँ बजाकर मजाक बना दिया. इस दौरान विकेटकीपर जोस बटलर भी उनका साथ देते हुए नजर आये.

विराट ने भी दिया करारा जवाब 

हालाँकि, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी चुप नहीं रहे और उन्होंने भी बेन स्टोक्स की इस हरकत का पीछे मुड़कर तुरंत जवाब दिया. पहले भी देखा गया है, कि कप्तान कोहली अपने विरोधियों के स्लेज करने की आदत का तुरंत जवाब देते है.

यहाँ क्लीक कर देखे वीडियो

 

The post वीडियो : बेन स्टोक्स ने एक बार विराट के साथ की ये शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान ने दिया ऐसे जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.