Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल और जोकोविच प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

टोरंटो
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने बारिश की कई बाधाओं से पार पाते हुए फ्रांस के बेनोएट पेयरे को 6-2 6-3 से हराकर रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने इस मैच को एक घंटे 14 मिनट में जीता। नडाल का प्री क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका से मुकाबला होगा जिन्होंने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को 1-6 7-6 7-6 से हराया।  

विंबलडन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पांचवीं बार रोजर्स कप जीतने के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए कनाडा के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी पीटर पोलंस्की को 6-3 6-4 से हरा दिया। जोकोविच की अगली भिड़ंत यूनान के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास से होगी जिन्होंने उलटफेर करते हुए सातवीं सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 6-3 7-6 से शिकस्त दी।

दूसरी सीड जर्मनी के एलेग्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रेडले क्लान को 6-4 6-4 से हराकर राउंड 16 में जगह बना ली। विंबलडन उपविजेता केविन एंडरसन, पांचवीं सीड ग्रिगोर दिमित्रोव, छठी सीड मारिन सिलिच, आठवीं सीड जॉन इस्नर, हॉलैंड के रोबिन हासे और रूस के कारेन खाचानोव भी अंतिम-16 में पहुंच गए हैं।