इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच में चौथा टेस्ट मैच कल से शुरु होने वाला है. साउथहैम्पटन का मैदान इन्डियन टीम के लिए मुश्किल भरा होता है. आपको बता दें कि यह टेस्ट मैच साउथहैम्पटन की एक मुश्किल भरी पिच पर होगा। जहां पर को इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों का सामना करना निश्चित रूप से आसान नहीं होने वाला है। टीम इंडिया को अगर इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज से इस समय डर सता रहा है तो वह जेम्स एंडरसन ही हैं। एंडरसन ने इंग्लैंड के पिछले दौरे पर इंडियन टीम की इसी मैदान पर हालत खराब कर दी थी।
आपको बता दे की साल 2014 में जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर गई थी तो उस समय मैदान पर जेम्स एंडरसन ने 7 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था. आइए आपको दिखाते हैं कि किस तरीके से इंडियन क्रिकेट टीम साल 2014 में साउथहैम्पटन के इसी मैदान पर बिखरती हुई नजर आई थी-
आपको बता दें कि इस मैदान पर साल 2014 में जब इंडियन क्रिकेट टीम का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था तो वह मैच इंडियन 266 रनों से हार गई थी। विराट कोहली उस टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में असफल होते हुए नजर आए थे. जेम्स एंडरसन ने जैसे कि विराट कोहली के लिए बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल कर दिया था.
अगर उस पूरे टेस्ट मैच में कोई इंडियन बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर पाया था तो वह अजिंक्य रहाणे रहे. अजिंक्य रहाणे ने इस टेस्ट मैच में दोनों ही पारियों के अंदर 2 अर्द्धशतक लगाकर इंडियन क्रिकेट टीम की थोड़ी बहुत लाज बचा ली थी। साउथहैम्पटन की पिच पहली पारी में काफी तेज खेलती है और उछाल के कारण इंडियन क्रिकेट टीम उस मैदान पर रन नहीं बना पाती है, तो वहीं दूसरी पारी में कई बार स्पिनर्स का दबदबा रहता है।
Herald