खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (103) की शतकीय पारी की मदद भारत ने तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने इस मैच में जीत के लिए मेजबान टीम को रिकॉर्ड 521 रन का लक्ष्य दिया।
16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 'गोल्ड' पर लगाया निशाना, चौधरी सहित इन तीन भारतीयों ने जीता अब तक गोल्ड
भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 352 रन बनाने के बाद घोषित की। इस पारी में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी 44 रन की शानदार पारी खेल भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है।
भारतीय राजनीति में पदार्पण करेंगे गौतम गंभीर, इस पार्टी की ओर से लड़ेंगे चुनाव!
इस पारी में धवन स्टम्प आउट हुए। शिखर धवन 66 साल बाद इंग्लैंड में इस तरह आउट होने वाले पहले भारतीय बने हैं। इससे पहले 1952 में पंकज रॉय लीड्स टेस्ट में स्टम्प आउट हुए थे। इससे पहले 1936 में ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में मुश्ताक अली इसी प्रकार आउट हुए थे।
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 63 गेंदों में 6 चौकों की सहायता से 44 रन बनाए। शिखर धवन इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज राशिद खान की गेंद पर बेयरस्टो ने स्टंप आउट किया।इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से हराया
कोहली अपनी शतकीय पारी दौरान इंग्लैंड में टेस्ट शृंखला में 400 या इससे अधिक रन बनाने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली से पहले राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सुनील गावस्कर और मुरली विजय यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं।
भारत ने दिया 521 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए बनाना होगा विश्व रिकॉर्ड
राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने तो दो-दो 400 रन बनाने की उपलब्धि अपने नाम की है। बेहतरीन फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के टेस्ट करियर का यह 23वां शतक है।