Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केरल में आयी भयंकर बाढ़ से गयी लोगो की जान की खबर सुनकर दुखी है एबी डिविलियर्स, व्यक्त की संवेदना

लगातार हो रही बारिश के कारण आयी भयंकर बाढ़ ने केरल में तबाही मचाई है. केरल की मदद के लिए जहां पूरा देश मदद कर रहा है, वहीं अन्य देशों के लोग भी केरल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने केरल में बाढ़ की वजह से हुई मौतों पर अपना दुःख व्यक्त किया है.

एबी डिविलियर्स ने व्यक्त की संवेदना 

एबी डीविलियर्स ने केरल को लेकर एक ट्वीट किया है. अपने इस ट्वीट में डीविलियर्स ने लिखा ”केरल में भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदना और प्रार्थना है. 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 2 लाख लोग बेघर हो चुके हैं. यह दर्दनाक है.”

भारतीय क्रिकेटर्स भी केरल में आयी बाढ़ को लेकर चिंतिंत हैं और वह मदद करने के लिए भी अपील कर रहे हैं. पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी एक्टिव हैं और वह लगातार केरल को लेकर ट्वीट कर रहे हैं.

The post केरल में आयी भयंकर बाढ़ से गयी लोगो की जान की खबर सुनकर दुखी है एबी डिविलियर्स, व्यक्त की संवेदना appeared first on SportzWiki Hindi.