Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉवरिंका और जोकोविच टोरंटो मास्टर्स के दूसरे दौर में

टोरंटो 
स्विट्जरलैंड के स्टैनिसलास वॉवरिंका और सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन की अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नमेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली। वॉवरिंका ने घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 1-6, 7-5, 7-5 से हराया।  

विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने बोस्निया के मिर्जा बासिक को 6-3, 7-6 से मात दी। साउथ कोरिया के चुंग हियोन के चोट के कारण नाम वापस लेने के कारण बासिक खेल रहे थे। कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने जेरेमी चार्डी को 6-1, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि फेलिक्स एगर एलियासिमे ने फ्रांस के लुकास पाउली को 6-4, 6-3 से हराया। 

अजारेंका मोंट्रियल टूर्नमेंट के दूसरे दौर में 
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने डब्ल्यूटीए मोंट्रियल टूर्नमेंट के पहले दौर में क्रिस्टिना म्लादेनोविच को सीधे सेटों में हरा दिया। अजारेंका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर सिर्फ 55 मिनट में 6-0, 6-1 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी योहाना कोंटा से होगा। 

अन्य मुकाबले में रूस की मारिया शारापोवा ने बुल्गारिया की क्वॉलिफायर सेसिल कारातांचेवा को 6-1, 6-2 से मात दी। अब उनका सामना फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से होगा जिन्होंने मैगडालेना राइबारिकोवा को 4-6, 6-1, 6-3 से हराया।