इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई खिलाड़ी ऐसे भी आए है। जिन्होंने क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद क्रिकेट के मैदान में कमेंट्री करते नजर आए है। आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जो मैदान में कमेंट्री करते हुए भी नजर आ चुके है।
16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 'गोल्ड' पर लगाया निशाना, चौधरी सहित इन तीन भारतीयों ने जीता अब तक गोल्ड
बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कई मैचों में अपने लम्बे—लम्बे छक्को से टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। सौरभ गांगुली मैदान में छक्के लगाने के अलावा कमेंट्री करते हुए भी देखे जाते है।
नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज है। सिद्धू ने अन्तरर्राष्ट्रीय वनडे करियर में 136 मैचों में 4413 रन बनाने में सफल हुए है। सिद्धू के नाम वनडे में 6 शतक भी है। सिद्धू अब मैदान में चौके छक्के लगाते हुए नहीं दिखाई देते है, बल्कि कमेंट्री करते नजर आते है।
रवि शास्त्री भारतीय टीम के पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी है। शास्त्री ने 150 वनडे मैच खेले और 3108 रन बनाए है। रवि शास्त्री क्रिकेट के मैदान में चौके छक्के लगाने के साथ—साथ कमेंट्री करते भी नजर आ चुके है। शास्त्री फिलहाल भारतीय टीम के प्रमुख कोच है।
इयान बिशप कैरेबियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज है। इयान बिशन ने क्रिकेट के मैदान में अपनी आक्रामक गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज गेंदबाज को क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मैदान में कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है।
इयान चैपल आॅस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान व टॉप आॅर्डर बैट्समैन है। चैपल ने कई मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कंगारू टीम के इस दिग्गज को बल्लेबाजी के अलावा मैदान में कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है।