जकार्ता, पालेमबांग
18वें एशियाई खेलों का आज 9वां दिन है. आज हर भारतीय की निगाहें साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के सेमीफाइनल मुकाबलों पर होंगी. ऐसा पहली बार हुआ है. जब भारत की दो बैडमिंटन खिलाड़ी एशियाड के सेमीफानइल में पहुंची हैं. अगर दोनों अपने-अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में पहुंचती हैं, तो फिर गोल्ड और सिल्वर, दोनों पदक भारत के ही होंगे. 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा ही हुआ था.
18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 36 है. 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है.
भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है-
एथलेटिक्स : शाम 5:10 बजे से
महिला ऊंची कूद (फाइनल) : नीना वराकिल, जेम्स नयना
पुरुष भालाफेंक (फाइनल) : नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह
महिला 400 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल) : जुआना मुर्मू, अनु राघवन
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल) : धरुन अय्यासामी, संतोष कुमार तमिलरसन
पुरुषों की ऊंची कूद (फाइनल) : चेतन बालासुब्रह्मण्यम
महिला 3000 मीटर स्टेपलचेज (फाइनल) : सुधा सिंह, चिंता
पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज (फाइनल) : शंकर लाल स्वामी
पुरुषों 800 मीटर क्वालिफिकेशन : जिनसन जॉनसन, मनजीत सिंह
बैडमिंटन : सुबह 10:30 से
महिला सिंगल्स सेमीफाइनल : सायना नेहवाल बनाम ताई जू यिंग (चीनी ताइपे)
महिला सिंगल्स सेमीफाइनल : पीवी सिंधु बनाम अकाने यामागुची (जापान)
मुक्केबाजी : दोपहर तीन बजे से
पुरुष लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल : अमित बनाम खारखू एनखमंदख (मंगोलिया)
पुरुष बेंटमवेट (56 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल : मोहम्मद हसम उदीन बनाम एनख-अमर खारखू (मंगोलिया)
पुरुष लाइटवेल्टरवेट (64 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल : धीरज बनाम नूरलन कोबाशेव (किर्गिस्तान)
पुरुष मिडिलवेट (75 किलो) प्रीक्वार्टर फाइनल : विकास कृष्ण बनाम तनवीर अहमद (पाकिस्तान)
कैनो / कयाकिंग :
कैनो टीबीआर 1000 मीटर पुरुष : भारत (सुबह साढ़े आठ बजे से)
घुड़सवारी : सुबह साढे़ छह बजे से
जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन : केविक केईवन सेतलवाड़, चेतन रेड्डी नकुल, केविक जहान सेटलवाड़
जंपिंग टीम क्वालिफिकेशन : भारत
हॉकी :
महिला पूल बी : भारत बनाम थाईलैंड (दोपहर 12.30 बजे)
कराटे :
पुरुष 75 किलो 1/16 फाइनल : शरद कुमार जयेंद्रन बनाम मुइल किम (सुबह 8:15 से)
पुरुष 84 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल : विशाल (दोपहर 12:42 बजे से)
सेपक टकरा :
पुरुष रेगू ग्रुप बी प्रारंभिक मैच : भारत बनाम नेपाल (सुबह साढ़े नौ बजे से)
स्क्वॉश :
पुरुष टीम पूल बी : भारत बनाम इंडोनेशिया (सुबह 11:00 बजे से)
पुरुष टीम पूल बी : भारत बनाम सिंगापुर (शाम पांच बजे से)
महिला टीम पूल बी : भारत बनाम ईरान (सुबह 11 बजे से)
टेबल टेनिस :
पुरुष टीम ग्रुप डी मैच : भारत बनाम मकाऊ (सुबह 10:30 बजे)
पुरुष टीम ग्रुप डी मैच : भारत बनाम वियतनाम (दोपहर 2:30 बजे)
महिला टीम क्वार्टर फाइनल : (शाम 4:30 बजे)
पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल : (शाम 6:30 बजे)
वॉलीबाल :
महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम चीन (सुबह 11 बजे)
भारोत्तोलन :
पुरुष 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग ग्रुप ए : (दोपहर 12:30 बजे से)
महिला 75 किग्रा से अधिक भार वर्ग ग्रुप ए : (दोपहर 3:30 बजे से)