Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्बाव्वे को लगा बड़ा झटका, इस युवा गेंदबाज ने दुसरे देश से खेलने का किया फैसला

ज़िम्बाब्वे देश के लिए मुश्किलें बढती जा रही है. एक तरफ जहाँ टीम के स्टार खिलाड़ी पहले ही भुगतान न होने की वजह से सीनियर टीम से अपना नाम वापस ले रहें है, वहीं अब इस देश की युवा प्रतिभा भी दूसरे देश में खेलने को मजबूर हो रही है. इस कड़ी में अब ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है. इस दौरान वो अब इंग्लैंड में क्रिकेट खेलते हुए नज़र आएँगे.

खुद की घोषणा 

Muzarabani has featured in 25 international games so far.

क्रिकेट से ब्रेक लेने को लेकर उन्होंने कहा कि “मेरे और मेरे  देश के लिए यह गर्व की बात है. लेकिन कभी भी आप अपने खेल की तरफ ध्यान देते है. मैं अब अपने भविष्य के बेहतर अवसर के लिए इंग्लैंड में जाकर खेलने पसंद करूँगा.”

पाकिस्तान सीरीज से नाम ले लिया था वापस 

अपने बकाए वेतन को हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने टी-20 सीरीज के बहिष्कार की धमकी दी थी. ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट को 25 जून तक का वक्त दिया था. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का कहना था  कि अगर उन्हें बकाया वेतन नहीं दिया गया, तो वे जुलाई में आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 सीरीज का बहिष्कार करेंगे. जिसके बाद वो इस सीरीज से हट गए थे और बोर्ड को मज़बूरी में ए टीम उतारनी पड़ी थी.

खिलाड़ी भी है दूर 

आप को बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को बोर्ड की ओर से तीन माह का वेतन और पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाई खेली गई सीरीज की मैच फीस नहीं मिली  थी। ऐसे में उन्होंने आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए प्रशिक्षण लेने से भी इनकार कर दिया थी। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि बोर्ड कैसे इन युवा खिलाड़ियों को रोकता है ताकि वो अपने देश के लिए खेल सके.

The post जिम्बाव्वे को लगा बड़ा झटका, इस युवा गेंदबाज ने दुसरे देश से खेलने का किया फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.