Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जायेंगे कपिल देव, लेकिन इस वजह से सुनील गावस्कर ने किया मना

इमरान खान

पाकिस्तान के होने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने शपथ-ग्रहण समारोह में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को भी आमंत्रित किया है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने शनिवार को कहा कि उन्हें अभी तक पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र नहीं मिला हैं.

हालांकि उन्होंने अनौपचारिक रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दे दी है. अब पाकिस्तान मीडिया ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि कपिल, देव इमरान खान के शपथ ग्रहण का हिस्सा होंगे.

आपको बता दें कपिल देव पहले ही अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि

“मुझे आमंत्रित किया गया है, लेकिन लिखित में नहीं. मुझे उनकी टीम का फोन आया था, लेकिन मुझे अभी तक कोई मेल नहीं मिला है. मैं आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं.”

उन्होंने आगे यह भी कहा, “अगर मुझे आधिकारिक निमंत्रण मिलता है, तो मैं जाऊंगा और इस समारोह में शिरकत करूंगा.”

कपिल ने इमरान के प्रधानमंत्री बनने पर फोन पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा कि ‘शाबाश युवा’.उन्होंने कहा कि इमरान जैसे क्रिकेटर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचते हुए देखना अच्छा लगा.

सुनील गावस्कर
आपको बता दें, पाकिस्तान को 1992 में विश्व चैंपियन बनाने वाले इमरान खान 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि गावस्कर ने इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से मना कर दिया है. इसका कारण बताते हुए गावस्कर ने कहा कि

“मैं इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहा हूँ. 18 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में खेला जाना है और इसी वजह से मैं इस समारोह में शामिल नहीं हो पाउँगा.”

इसके साथ ही गावस्कर ने कहा कि, उन्हें भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों को लेकर इमरान खान से काफी उम्मीदें हैं.”

The post इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जायेंगे कपिल देव, लेकिन इस वजह से सुनील गावस्कर ने किया मना appeared first on SportzWiki Hindi.