स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहें है टेस्ट मैच में जहां एक तरफ इंग्लैंड की टीम की पहली पारी में 287 रन बनाये उसके जवाब भारतीय टीम ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाए। लेकिन भारत की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड धरती पर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने 22वां टेस्ट शतक लगाया। हालाकि भारतीय टीम जवाब में 274 रन पर ही सिमट गयी। इंग्लैंड को पहली पारी में मात्र 13 रन की बढ़त हासिल हुई। विराट कोहली के शतक के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने एक शानदार बयान दिया है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पहली पारी में भारतीय टीम की तरफ से स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की इसकी मदद से इंग्लैंड की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नही कर पायी। इसके साथ ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजो को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। लेकिन विराट कोहली का विकेट लेने में सफल नही हो पाए और उन्होंने ने कल उन्होंने 149 रन की कप्तानी पारी खेली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने कहा कि कोहली की बल्लेबाजी देखकर लगा कि अभी उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोहली और ईशांत शर्मा के बीच 57 रन की साझेदारी हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा है। सैम कुरेन ने कहा कि भारत का समय ऐसा था जब उनके पांच विकेट 100 रन पर गिर गए थे तब हमको ऐसा लग रहा था कि हम भारतीय टीम पर शिकंजा कस सकते है।
साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन विराट ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और विराट कोहली ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखकर मुझे लगा की मुझे अभी और मेहनत की जरूरत ही नही है।
Herald