खेल डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को नॉटिंघम में चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान भारत की पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को आउट करने के बाद आपत्तिजनक व्यवहार महंगा पड़ गया है। इस कारण इस तेज गेंदबाज को मैच फीस का 15 प्रतिशत राशि से हाथ धोना पड़ेगा।
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की प्रशंसक बन गई हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्री
ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी के दौरान मेजबान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्रॉड ने ऋषभ पंत को आउट करने के बाद उनके पास जाकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इंग्लैंड टीम के इस तेज गेंदबाज को इस प्रकार के व्यवहार के कारण एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।
एशियाई खेल: अब भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगाई गोलों की झड़ी, ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नई आचार संहिता लागू होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर पहली बार आईसीसी की ओर से जुर्माना लगाया गया है। ब्रॉड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड पर यह आरोप मैदानी अंपायरों मरायस इरासमस और क्रिस गैफेनी ने लगाए थे। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच के रेफरी जेफ क्रो ने इंग्लिश तेज गेंदबाज पर जुर्माना तय किया। ब्रॉड ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
फरहान को मिल्खा सिंह बताने वाली किताब पर शिक्षा मंत्री ने कह दी ये बात
गौरतलब है कि भारत तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने से केवल एक विकेट दूर है। मेजबान टीम ने 521 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक 311 रन पर ही अपने नौ विकेट गंवा दिए हैं। अभी भी उसे जीत के लिए 210 रन की आवश्यकता है जबकि उसके पास अभी एक विकेट ही शेष हैं।