Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

​तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम को दी ये सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े शुरू होने लग गए है। दो मैचों हार के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इस बार भारत के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भारतीय बल्लेबाजों पर निशाना साधा है। संगकारा के अनुसार भारतीय टीम विराट कोहली पर ज्यादा निर्भर रहने लग गई है।

संगकारा ने कहा की मैच हारने की वजह भारतीय टीम द्वारा ज्यादा तैयारी नहीं करने को बताया है। इन दोनों मैचों में हारने का कारण भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन को बताया है। विराट के अलावा दूसरे बल्लेबाज का इस सीरीज में नहीं चलना भारत की हार का कारण है। विराट इस समय में दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज है लेकिन एक खिलाड़ी आपको प्रत्येक मैच नहीं जीतवा सकता। विदेश में जीत प्राप्त करने के लिए दूसरे बल्लेबाजों को विराट कोहली का साथ देना होगा। भारतीय टीम में पुजारा और रहाणे भी शानद बल्लेबाज हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों ने विदेश में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में 50 का और रहाणे का भी 50 का औसत रहता है। संगकारा ने बताया की भारत को कम अभ्यास का खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा है। तीसरे मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन करके दिखाना होगा। अगर भारतीय टीम की सल्लमी जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसका फायदा दूसरे बल्लेबाजों को जरूर मिलेगा। विराट को तीसरे मैच में खिलाड़ियों को लेकर भी थोड़ी पेरशानी बढ़ सकती है। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में शुरू होगा। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लगातार दोनों टेस्ट मैच जीतकर सीरिज में 2-0 से बढ़त बना चुकी है।



Herald