स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरू के दो मैच हार गई है। इस हार के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े होने लग गए है। इस सीरीज का तीसरा मैचा शनिवार से खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले भारतीय टीम के परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीठ की चोट से झूंझते देखा गया था। वह पिछले मैच में विराट चोट की वजह से मैदान पर बहुत ज्यादा दर्द से जूझ रहे थे।
कुछ खबरों के अनुसार बताया गया है की विराट अपनी चोट की वजह से तीसरे टेस्ट मैच में खेलने पर थोड़ा संदेह हो रहा है। अगर विराट तीसरे टेस्ट से बाहर होते है तो भातरीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। विराट के खेलने को लेकर इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मामना है कि वह इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी है। इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि पीठ की चोट से वह सही हो गए है तो वह तीसरे टेस्ट मैच में हमारी टीम के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विराट के खेलने को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन विराट दूसरे मैच के चौथे दिन क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरने के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय वह बहुत ज्यादा परेशान नजर आए थे। बेलिस ने कोहली की फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता है। भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बताया कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह मौका मिलने पर कोई जवाब नहीं दिया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर ने कहा कि बेन स्टोक्स की वापसी से हम खुश लेकिन दूसरे टेस्ट में वोक्स ने शतक लगाकर टीम के चयन को लेकर दुविधा की स्थिति खड़ी कर दी है। भातर को तीसरे मैच में किसी भी तरह से जीत हालिस करनी होगी।
Herald