Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं भारत के वो दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर मचाया धमाल

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच कल से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त से इंग्लैंड के बर्मिंघम मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज एशेज सीरीज से कम नहीं है। दोनों टीमें इस टेस्ट सीरीज में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे सकती है। विराट एंड कंपनी ने इंग्लैंड दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज जीत की थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने भारत को वनडे सीरीज में हराकर उसके लगातार 10 सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया। कप्तान विराट कोहली के लिए ये इंग्लैंड दौरा बहुत अहम है। क्योंकि कोहली का 2014 का दौरा कुछ खास नहीं रहा। इसलिए भी ये टेस्ट सीरीज विराट के लिए बहुत मायनें रखती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इंग्लैंड दौरे जिन भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए उनके बारें में बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए...

सचिन ​तेंदुलकर : भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड दौरे पर 32 टेस्ट मैच खेले है। सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान अपनी 53 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा 2535 रन बनाए है। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए है। मास्टर ब्लास्टर का इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। दुनिया का कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के बराबर नहीं है।

सुनील गावस्कर : लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की धरती पर 38 टेस्ट मैच खेले है। सुनील गावस्कर ने इस दौरान 67 पारियों में 2483 रन बनाए है। लिटिल मास्टर ने इंग्लैंउ की धरती पर 4 शतक भी जड़े है। भारतरत्न सचिन तेंदुलकर के बाद इस दिग्गज बल्लेबाज ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए है।

राहुल द्रविड़ : द वॉल के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान व टेस्ट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कई कठिन परिस्थितियों में टीम को अपनी मैच विनिंग बल्लेबाजी से बाहर निकाला है। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में 21 टेस्ट मैच खेले है। द्रविड़ ने इस दौरान 37 पारियों में 1950 रन बनाए है। द्रविड़ इस मामलें में तीसरे सफल भारतीय बल्लेबाज है।