Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रेसलर बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल अटल जी को समर्पित कर जीता पूरे हिंदुस्तान का दिल

जकार्ता। एशियाई गेम्स 2018 का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता हो रहा है। पहले दिन 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद जो उन्होंने किया उससे पूरा देश उनकी तारीफ कर रहा है। बजरंग पूनिया ने अपना पदक दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है। निया ने कहा, "मैं यह स्वर्ण पदक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं जिनका हाल ही में निधन हुआ है।" उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

एशियन गेम्स 2018: दीपक कुमार ने भारत को दिलाया तीसरा मेडल

पदक जीतने के बाद बजरंग पूनिया ने कहा, पदक जीतने का श्रेय मेंटर योगेश्वर दत्त को भी दिया जिन्होंने 2014 में यह कारनामा किया था। उन्होंने कहा, "योगी भाई ने मुझसे कहा कि मैने 2014 में यह किया था और अब तुम्हे करना है। जब उन्होंने जीता था तब उससे पहले के पदक में और उनके पदक में काफी साल का अंतर था। मैं जीत की परंपरा कायम रखना चाहता था।"

उन्होंने जीत के बाद कहा, "यह मेरे लिए सबसे बड़ा पदक है. यहां जीतने पर आप टोक्योओलंपिक के दावेदार बन जाते हैं. मेरी नजरें ओलंपिक पर है और मैं उसी की तैयारी कर रहा हूं. मैं विश्व चैम्पियनशिप में भी इस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करूंगा।"

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने पहले टेस्ट मैच में बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

आगे उन्होंने कहा, "एशियाड में भारत ने कुश्ती में ज्यादा गोल्ड मैडल नहीं जीते हैं। यह मेरे लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। योगेश्वर और राजिंदर सिंह के बाद एक साल में दो स्वर्ण (राष्ट्रमंडल और एशियाड) जीतने वाला मैं तीसरा पहलवान हूं और मुझे इस पर गर्व है।"

जब पंड्या की तुलना इस महान खिलाड़ी से हुई, तो दिया ऐसा जवाब कि जानकर हो जाएंगे हैरान

England vs India: पांड्या की दमदार गेंदबाजी के सामने 161 पर ढेर हुआ इंग्लैंड



Herald