Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं मिला था कोई खरीददार, अब टीएनपीएल में बनाये सबसे ज्यादा रन

आईपीएल की तर्ज में ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेला जाता है. टीएनपीएल का साल 2018 का सीजन रविवार को ही समाप्त हुआ है. टीएनपीएल के इस सीजन की विजेता टीम मदुरई पैंथर्स बनी है. मदुरई पैंथर्स की इस जीत में सबसे अहम भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज अरुण कार्तिक ने निभाई है.

टूर्नामेंट में हाई स्कोरर रहे अरुण कार्तिक 

आपकों बता दें, की टीएनपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन मदुरई पैंथर्स के अरुण कार्तिक ने बनाये. उन्होंने इस सीजन में 10 मैचों में 472 रन बनाये थे.  अरुण कार्तिक ने इस सीजन कुल 10 मैच खेले. जिसमे उनका औसत 78.66 का रहा, वही उनका स्ट्राइक रेट भी इस दौरान शानदार रहा है.

अरुण कार्तिक ने 153.74 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ये 472 रन बनाये है. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत भी 153.74 का रहा है. उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन 6 अर्धशतक लगाये. वही उनके बल्ले से टूर्नामेंट में कुल 39 चौके व 23 छक्के लगे.

आईपीएल 2018 में नहीं मिला कोई खरीददार 

बता दें, कि अरुण कार्तिक को आईपीएल 2018 में कोई भी खरीददार नहीं मिला. बता दें, कि अरुण कार्तिक आईपीएल 2009 और 2010 में चेन्नई सुपर किंग के लिए खेल चुके है. वही आरसीबी के लिए भी साल 2011 के आईपीएल में खेल चुके है.

उन्होंने चैंपियंस लीग 2011 के एक मैच में आरसीबी की टीम को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी और सेमीफाइनल में पहुंचाया था.

आईपीएल के खेल चुके है 17 मैच 

अरुण कार्तिक ने आईपीएल के कुल 17 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 10.2 की औसत व 100 के स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाये हुए है. उनका आईपीएल में 19 रन का स्कोर सर्वोच्च स्कोर रहा है.

अरुण कार्तिक अपने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 63 टी-20 मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 20.77 की औसत से 831 रन बनाये हुए है.  वह 67 प्रथम श्रेणी के मैचों में 38.19 की औसत से 3781 रन व 54 लिस्ट ए के मैचों में 30.27 की औसत से 1423 रन बना चुके है.

The post इस खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं मिला था कोई खरीददार, अब टीएनपीएल में बनाये सबसे ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.