Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कांस्टेनटाइन का मानना, आस्ट्रेलिया दौरे के लिए खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार

सिडनी। भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन का मानना है कि एक महीने के लंबे प्रशिक्षण और आस्ट्रेलिया दौरे के कारण ‘खिलाड़ियों का एक अन्य दल’ भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय फुटबाल टीम इस समय आस्ट्रेलिया दौरे पर है।टीम ने अपने पहले मैच में एपीआईए लीचहार्ट टाइगर्स एफसी अंडर-20 को 3-1 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे सिडनी एफसी से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम दौरे का अपना आखिरी मैच शुक्रवार को रिदालमेरे लायंस एफसी के खिलाफ खेलेगी।

कांस्टेनटाइन ने रिदालमेरे लायंस एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” कैम्प के दौरान खेल के प्रत्येक पहलूओं पर हमने बारीकि से गौर किया है। उसी तरह हम इन खिलाड़ियों के साथ भी काम कर रहे हैं।

भविष्य की अच्छी तैयारी के लिए हमें खिलाड़ियों का एक अन्य दल भी तैयार करना होगा। यह काम एशिया कप से पहले करना होगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या टीम आगे के मैचों के लिए तैयार है, उन्होंने कहा, ” हाल ही में हमने दो अलग-अलग मैच खेले हैं। लेकिन मेरे लिए कुल मिलाकर खिलाड़ियों का विकास महत्वपूर्ण है। हम अधिक से अधिक युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देने की कोशिश कर रहे हैं।”

55 वर्षीय कोच ने अंतरराष्ट्रीय मैचों पर अधिक बल देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के विकास के लिए यह काफी अहम है। कोन्टेनटाइन ने कहा, “लड़कों ने कैम्प में बहुत मेहनत की है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मैच अधिक पसंद आएंगे। सिडनी एफसी के खिलाफ हम अधिक मजबूत बनकर उभरे।

कुल मिलाकर, हम चाहते हैं कि एक कड़ा मुकाबला हो और हम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करें।” भारतीय टीम इसके बाद 12वें सैफ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए ढाका रवाना होगी।

The post कांस्टेनटाइन का मानना, आस्ट्रेलिया दौरे के लिए खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.