जकार्ता: चार साल की उम्र में टेनिस कोर्ट पर कदम रखने वाली भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंकिता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग की यूडीस वोंग चोंग को मात दी। पिछली बार 2014-इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में महिला एकल के अंतिम-16 दौर के बाद बाहर होने वाली अंकिता ने इस बार सेमीफाइनल में कदम रखा है। अंकिता ने एक घंटे और 21 मिनट तक चले मुकाबले में यूडीस को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात देकर पदक पक्का कर लिया है। 
The post एशियाई खेल: अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला एकल के सेमीफाइनल में अंकिता appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.