विश्व क्रिकेट में यार्कर किंग के नाम से मशहूर लंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक बार फिर लम्बे ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि लंकाई टीम के हेड कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने इस बात के संकेत दिए हैं. इसका मतलब अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मलिंगा के बीच एक बार फिर यार्कर की होड़ देखने को मिलेगी.
बता दें टीम इंडिया के गेंदबाज बुमराह को भी हाल के दिनों में यार्कर किंग कहा जाने लगा था, लेकिन देखना अब दिलचस्प होगा कि दोनों में सटीक यार्कर किसकी पड़ती है.

कोच का मानना है कि टीम को अभी भी अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप और 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सही टीम संयोजन तलाशने की जरूरत है.
मलिंगा ने इसी साल श्रीलंका के घरेलू टूनार्मेंट में खेलने के ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी सलाहकार बनने को तरजीह दी थी और इसलिए उन्हें चयन के नहीं गिना जाता था.

लंकाई कोच का कहना है कि,
“मैं बेहद निराश हूं कि इस तरह की चीजें हुईं, लेकिन ऐसी चीजें होती आ रही हैं. हमारी संस्कृति है कि हम बर्दाश्त नहीं करते. ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ एक या दो शख्स को बदनाम किया हो, बल्कि उन्होंने पूरी टीम को बदनाम किया है. लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि इंसान ही गलतियां करते हैं. हमें उन्हें दूसरा मौका देने की जरूरत है. उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है.”
बता दें कि पिछले एक साल में तकरीबन 48 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. हालांकि, अभी दो मैच और खेलने हैं.
The post एक बार फिर देखने को मिलेगी जसप्रीत बुमराह और मलिंगा के बीच जंग, जाने कब और कहाँ होंगे आमने-सामने appeared first on SportzWiki Hindi.