Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केरल में आई बाढ़ कारण टीम से जुड़ नहीं पा रहा हैं भारत का दूसरा जहीर खान कहा जाने वाला ये गेंदबाज

केरल में आई बाढ़ ने न केवल केरल के लोगों को प्रभावित किया है. बल्कि केरल के तेज गेंदबाज बासिल थंपी को दिलीप ट्रॉफी खेलने से भी रोका हुआ है.

बता दें, कि इनदिनों देश में दलीप ट्रॉफी चल रही है. जिसमे बासिल थंपी  इंडिया ब्लू की टीम के लिए चुने गये थे, लेकिन केरल में आई बाढ़ के कारण वह दलीप ट्रॉफी में भाग नहीं ले पाये है.

बाढ़ के कारण केरल में ही फंसे रह गये थंपी 

कोच्चि में रहने वाले 24 वर्षीय बासिल थंपी को मंगलवार को मदुरई पहुंचना था और अपनी दलीप ट्रॉफी की टीम इंडिया ब्लू को ज्वाइन करना था, लेकिन केरल में बाढ़ के कारण केरल में सभी परिवहन सेवाएं ठप हैं. जिसके चलते बासिल थंपी इंडिया ब्लू के साथ जुड़ने के लिए रवाना नहीं हो पाये. केरल में आई बाढ़ के कारण हवाई अड्डे बंद है. वही ट्रेन भी नहीं चल रही है. हालाँकि, अब वह 23 अगस्त देर रात को रोड के जरिये मदुरई पहुंचने की योजना बना रहे है.

बाढ़ को लेकर कुछ ये बोले थंपी 

स्पोर्ट स्टार से बात करते हुए थंपी ने अपने एक बयान में कहा, “मेरा घर एक उच्च मैदानी इलाके पर स्थित है, इसलिए शुक्र है कि वहां कोई बाढ़ नहीं थी, लेकिन मेरे कुछ चचेरे भाई और दोस्तों के घर बाढ़ आ गई हैं.”

वही खिलाड़ियों के अभ्यास के बारे में बात करते हुए थंपी व इंडिया ब्लू के कप्तान फैज फजल ने कहा, “ईमानदार से कहू, तो देश भर में बारिश की वजह से हमारा कोई भी खिलाड़ी बहुत अधिक अभ्यास नहीं कर पाया है. बासिल थंपी एक पेशेवर खिलाड़ी है और मुझे यकीन है, कि वह आएगा और हमारी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा.

इस प्रकार है दलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की टीम 

फैज फजल (कप्तान), अभिषेक रमन, अनमोलप्रीत सिंह, गणेश सतीश, निखिल गंगा, ध्रुव शोरे, श्रीकर भारत, अक्षय वाखारे, स्वप्निल सिंह, बासिल थंपी, बंदारू अयप्पा, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी

 

The post केरल में आई बाढ़ कारण टीम से जुड़ नहीं पा रहा हैं भारत का दूसरा जहीर खान कहा जाने वाला ये गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.