Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए और इंग्लैंड के स्कोर से 13 रन पीछे रह गई। भारत की और से पहली पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेली।

विराट कोहली के इस शानदार शतक ने इंग्लैंड में एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो गए है। विराट कोहली से पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाम दर्ज था।

विराट कोहली ने अपनी इस भरोसेमंद कप्तानी पारी में 225 गेंदों का सामना किया और इस दौरान विराट ने अपनी पारी में 22 चौके व एक शानदार गगनचुम्बी छक्का भी लगाया। विराट कोहली ने इसके साथ ही सबसे टेस्ट मैचों में सबसे तेज 7000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कोहली ने ये ​रन मात्र 124 पारियों में ही पूरे कर लिए। इससे पहले किसी भी कप्तान ने इतनी तेज से अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 7000 रन नहीं बनाए थे। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 164 पारियों में 7000 अन्तर्राष्ट्रीय रन बनाए थे। जबकि विराट कोहली ने ये उपलब्धि मात्र 124 पारियों में ही हासिल कर ली। विराट कोहली 2014 के बाद भारत की कमान संभाल रहे है। विराट कोहली ने इस दौरान 37 टेस्ट मैचों की 58 पारियों में 3562 रन बनाए है।

भारतीय टीम की पहली पारी 274 रनों पर ही समाप्त हो गई। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 13 रन की बढ़त मिल गई है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने भारत पर 22 रनों की बढ़त बना ली है।