मैनचेस्टर। फीफा विश्व कप-2018 का खिताब जीतने वाली फ्रांस के खिलाड़ी पॉल पोग्बा का कहना है कि मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन हेतु उन्हें खुश रहने की जरूरत है। पोग्बा ने कहा कि आप निराश रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकते और ऐसे में अगर उन्होंने अपनी भावनाएं दर्शाईं, तो उन पर जुर्माना लग जाएगा।

फ्रांस के 25 वर्षीय खिलाड़ी पोग्बा ने कहा, “अगर आप खुश नहीं हैं, तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकते। कई चीजें हैं, जो मैं कह नहीं सकता। मैंने अगर कहना शुरू किया, तो मुझ पर जुर्माना लग जाएगा।”युनाइटेड और फ्रांस के लिए खेलने के अंतर पर पोग्बा ने कहा, “मैं वहीं हूं, लेकिन निश्चित तौर पर टीमों में अंतर होता है।”
पोग्बा ने कहा, “मैं अब भी फुटबाल खेलने का आनंद ले रहा हूं, लेकिन जैसे कि मैंने पहले भी कहा जब आप आश्वस्त, सहज और मानसिक रूप से मजबूत होते है, तो आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करना आसान हो जाता है।”
The post पोग्बा: निराश भावनाएं दर्शाने पर लगेगा जुर्माना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.