Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: कैरेबियन प्रीमियर लीग में सोहेल तनवीर ने बल्लेबाज की तरफ किया अभद्र इशारा

कल गुयाना अमेजन वारियर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पाइरेट्स के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में गुयाना की टीम ने आसन जीत दर्ज की। इसी मैच की पहली पारी ने अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला।

सोहेल तनवीर ने दिखाया मिडिल फिंगर

मैच में गुयाना अमेजन वारियर्स की तरफ से खेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने सेंट किट्स के बल्लेबाज बेन कटिंग को मैच में बीच वाली उंगली दिखाई।

मामला सेंट किट्स की बल्लेबाजी के दौरान का है जब 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कटिंग ने तनवीर को लम्बा छक्का जड़ दिया। यह छक्का तनवीर के दिल को लग गई। उन्होंने अगली गेंद योर्कर फेंकी जिसका बल्लेबाज कटिंग के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद विकेट पर लगी और इसके बाद तनवीर ने कटिंग को दोनों हाथों का मिडिल फिंगर दिखाया।

गुयाना ने जीता मैच

इससे पहले सेंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल के शानदार 85 रनों की बावजूद 20 ओवर में मात्र 146 रन बना पाई। गेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और एक के बाद एक करके पवेलियन लौटते गए।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की शुरुआत काफी खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज 7 गेंदों के अंदर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेमरॉन हेटमायर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। हालाँकि शुरुआत में ही विकेटकीपर डिवॉन थोमस ने उनका आसन स्टंपिंग छोड़ दिया था।

उनकी नाबाद पारी की बदौलत गुयाना की टीम ने 17वें ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया

देखिए वीडियो:

The post वीडियो: कैरेबियन प्रीमियर लीग में सोहेल तनवीर ने बल्लेबाज की तरफ किया अभद्र इशारा appeared first on SportzWiki Hindi.