Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: जब ब्रैडमैन ने तीन ओवरों में ही बना दिया था शतक

खेल डेस्क। क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन का आज 110वां जन्मदिन है। सन डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म आज ही के दिन यानी 27 अगस्त, 1908 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

एशियाई खेल: बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में सायना ने दिलाया भारत को पहला पदक

1928 में अपना अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरू करने वाले ब्रैडमैन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा का औसत होता अगर वह अपने अन्तिम मैच में चार रन बना लेते। वह अपने आखिरी टेस्ट मैच में शून्य पर ही पवेलियन लौट गए थे।

टी-20 क्रिकेट में विश्व का सबसे कंजूस गेंदबाज बना ये पाक क्रिकेटर

सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर के 52 मैचों में 99.94 के औसत से 6996 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 29 शतक जड़े हैं। इसमें से उनके नाम 12 दोहरे शतक भी है।

ब्रैडमैन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से इतर एक बार तीन ओवर में ही शतक लगा दिया था। ब्लैकहीथ इलेवन और लिथगो के बीच खेले गए इस मुकाबले में ब्रैडमैन ने 256 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के दौरान ही उन्होंने 14 छक्के और 29 चौके लगाते। इस मैच में एक ओवर आठ गेंदों का था।

EngvInd : चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए आई ये बुरी खबर

ब्रैडमैन के जन्मदिन पर कई महान खिलाडिय़ों ने उन्हें याद किया है। इस दौरान भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ब्रैडमैन के साथ गुजारे हुए कुछ पलों को याद दिया है।

ट्रैक एवं फील्ड में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन, हिमा ने दो दिन में दूसरी बार बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने ब्रैडमैन के 90वें जन्मदिन के जश्न को याद करते हुए सोशन मीडिया पर लिखा कि ब्रैडमैन से मुलाकात किए हुए 20 वर्ष हो गए लेकिन उसकी विशेष यादें मेरे जहन में अभी भी ताजा हैं। ब्रैडमैन के जन्मदिन पर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भी डूडल बनाकर इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी।