भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में एक शानदार 149 रन का शतक लगाया था. दुसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी, कि विराट कोहली एक शानदार शतक लगायेंगे, लेकिन भारतीय प्रशंसकों की यह उम्मीद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टूट चुकी है, क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जल्दी पवेलियन लौट गए है.
विराट मात्र 23 रन पर हुए क्रिस वोक्स के शिकार

बता दें, कि दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मात्र 23 रन पर ही आउट कर दिया है.
क्रिस वोक्स, भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ शानदार तेज गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने अपनी गेंदों से कोहली को काफी परेशान करके रखा था. उन्होंने अपनी गेंद पर कोहली का एक चांस भी बनाया था, लेकिन स्लिप पर यह कैच छुट गया था.
इसके बाद कोहली और क्रिस वोक्स के बीच मैदान में थोड़ा बहसबाजी भी देखने को मिली. हालाँकि, इस बहसबाजी में दोनों के चेहरों पर ही मुस्कान थी.
इसके बाद जब भारत की पारी का 22वां ओवर क्रिस वोक्स लेकर आये, तो उन्होंने अपने इस ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली को स्लिप में जोस बटलर के हाथो कैच आउट करा दिया.
यहाँ क्लिक कर देखे विराट के आउट का वीडियो
— vineet kishor (@vineetkishor2) August 10, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को क्रिस वोक्स की एक शानदार गेंद ने पवेलियन की राह दिखा दी.
विराट कोहली से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन विराट ने अपने प्रशंसकों को इस मैच में निराश किया है. विराट के अलावा भी भारतीय टीम के बड़े-बड़े बल्लेबाज पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए है.
The post वीडियो : क्रिस वोक्स और विराट के बीच मैदान पर हुई बहसबाजी और फिर हुआ कुछ ऐसा अम्पायर ने दिया आउट appeared first on SportzWiki Hindi.