Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रमेश पोवार बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

नई दिल्ली
पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. कोच तुषार अरोठे के इस्तीफे के बाद पोवार टीम के अंतरिम कोच पद पर थे. अब उन्हें पूर्ण रूप से टीम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पोवार के नाम की पुष्टि की. 40 साल के पोवार 30 नवंबर 2018 तक टीम के कोच पद पर रहेंगे.

पोवार के मार्गदर्शन में टीम सितंबर में श्रीलंका के दौर पर जाएगी और फिर अक्टूबर में वेस्टइंडीज के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी. नवंबर में टीम वेस्टइंडीज में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी.

भारत के लिए 31 वनडे और दो टेस्ट खेल चुके पोवार पर टीम को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है. उन्हें पिछले साल टीम को महिला विश्व कप के फाइनल में ले जाने वाले कोच तुषार के स्थान पर चुना गया है.

कुछ ही महीने पहले टीम में अंदरूनी विवाद के चलते तुषार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. हाल ही में बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें पोवार ने भी आवेदन दिया.