Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के सौन्दर्य नें जीता विश्व ब्लाइंड जूनियर शतरंज में रजत पदक

 
सोलेक द्रोज,पोलैंड

मे सम्पन्न हुई विश्व ब्लाइंड जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में भारत के ब्लाइंड शतरंज के सबसे प्रतिभाशाली  खिलाड़ियों में से एक सौन्दर्य कुमार प्रधान नें अंतिम तीन राउंड में जीत की हेट्रिक लगाते हुए  रजत पदक अपने नाम कर लिया साथ ही  एक नया इतिहास कायम कर दिया है और विश्व जूनियर ब्लाइंड शतरंज के इतिहास में यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है । सौन्दर्य ने अपने आखिरी तीनों मैच में जीत दर्ज करते हुए यह पदक हासिल किया ।उन्होने कुल खेले 9 मैच में से 6 जीत और 2 ड्रॉ के सहारे  7 अंक बनाते हुए अपने इस रजत पदक का सफर तय किया । 5 वे राउंड में टॉप सीड पोलैंड के एडम से ड्रॉ और सातवे राउंड में दूसरे सीड ग्रीस के मिरको पर जीत सौन्दर्य के लिए बेहद खास रही हालांकि उन्हे प्रतियोगिता की एक मात्र हार हमवतन खिलाड़ी आर्यन जोशी से मिली जो की विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वयं 5.5 अंको के साथ छठे स्थान पर रहे। आपको बता दे की सौन्दर्य  100% नेत्रहीन है और पढ़ाई में बेहद अच्छे विद्यार्थी भी है और इस समय एनआईटी में अपनी शिक्षा भी पूरी कर रहे है । इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के पीछे भारतीय ब्लाइंड टीम के कोच इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह का समर्पण भी एक बड़ी वजह है जो लगातार पिछले कुछ माह से टीम के साथ मेहनत कर रहे है ।