वाशिंगटन| हिप सर्जरी के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटे ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे ने अच्छी शुरुआत करते हुए वाशिंगटन ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मरे ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में अमेरिका के मेकेंजी मेक्डोनल्ड को मात दी।

मैच के बाद एक बयान में मरे ने कहा, “मानसिक रूप से इस मैच में मिली चुनौती मेरे लिए बहुत बड़ी थी। मैंने कड़ा संघर्ष किया और मुझे करना ही था।”
पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 मरे का सामना अब अगले दौर में हमवतन और 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी केल एडमंड से होगा।
The post सर्जरी के बाद एंडी मरे की शानदार वापसी, वाशिंगटन ओपन में किया प्रवेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.