Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वी वी एस लक्ष्मण ने ट्विट कर विराट कोहली और अन्य बल्लेबाजों में बताया अंतर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. जहाँ पर भारतीय टीम की किस्मत  ख़राब रही. दूसरे दिन ही बारिश के चलते इंडिया को मुश्किलों का समाना कारण पड़ा. तो वही टीम के कप्तान भी इस बार क्रीज पर टिकने में नाकाम रहे.

सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. पहले टेस्ट में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 और 51 रन पारी खेली थी. लेकिन दूसरे मुकाबले में सिर्फ 23 रन ही जोड़ पाए. पहली पारी में कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने कई लोगों का दिल जीत लिया. जिसके बाद पूर्व खिलाड़ी वीवी एस लक्ष्मण ने कोहली के बारे बताया कि कप्तान कोहली और अन्य बल्लेबाजों के बीच काफी अंतर है कहा की उनकी मानसिक शक्ति उनके खेल को निडर और उनकी सहजता को नियंत्रित करती हैं.

पेपर में पहले नंबर पर है कोहली 

आज के समय में कप्तान कोहली अपने प्रदर्शन से समाचार पत्रों के पहले पृष्ठ पर शीर्षकों में स्थान बनाये हुए हैं. कोहली ने अभी तक इंग्लैंड में अपने फैंस का दिल जीता है. आज के समय में कप्तान के रूप में कोहली इंग्लैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है.

फैंस कोहली के बारे में पूछा सवाल

पूर्व  स्टार खिलाड़ी लक्ष्मण से कोहली के फैंस ने  ट्विटर पर यह विशेष रूप से पूछा कि विराट और अन्य बल्लेबाजों के बीच क्या अंतर है. लक्ष्मण ने कहा कि कोहली के पास योजनाओं को सही ढंग से बनाने की मानसिक शक्ति है. कोहली को मैच में किस तरह से बल्लेबाजी की शुरुआत करनी है मैच को अंत तक ले क्रीज पर खड़े रहना और रन जोड़ते रहना भी एक बड़ा अंतर है. उन्होने कहा की कोहली आत्मविश्वास में हमेशा उच्च दिखते हैं. भारत के लिए रन मशीन की तरह काम करते हैं. वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा की अब कोहली ने आईसीसी टेस्ट  रैंकिंग में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़ कर पहले नंबर पर आ गए.

फैंस ट्विट ………..सवालल 

What Difference you see Between Virat and Other Batsmens @VVSLaxman281 #AskLaxman

— BᏗᏝᏗᏠᎥ (@BJTweets201) August 10, 2018

वीवी एस लक्ष्मण का जबाब 

The mental strength to execute his game plan and control his instincts. Also his conversion rate. https://t.co/xlpOMMhpnK

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 10, 2018

The post वी वी एस लक्ष्मण ने ट्विट कर विराट कोहली और अन्य बल्लेबाजों में बताया अंतर appeared first on SportzWiki Hindi.