Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के लिए आई खुशखबरी, साउथ अफ्रीका का ये विस्फोटक खिलाड़ी वनडे सीरीज से हुआ बाहर

खेल डेस्क। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पांच वनडे मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 3—0 की अजेय बढ़त लेकर आगे चल रही है। इस बीच साउथ अफ्रीका के लिए एक चिंता की बात सामने आई है। साउथ अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस कंधे में चोट के कारण बचे हुए 2 वनडे मैचों के साथ—साथ एकमात्र टी20 मैच से बाहर हो गए है।

साउथ अफ्रीका का ये खतरनाक बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय कंधे में चोट लगा बैठे। फाफ डु प्लेसिस को श्रीलंका के खिलाफ 10वें ओवर में फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई। दाएं कंधे में चोट लगने के बाद ये अफ्रीकी कप्तान इलाज के लिए मैदान छोड़ कर चले गए।

ये हैं बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिन्होंने प्यार में नहीं देखी उम्र और बंध गए विवाह बंधन में

कप्तान फाफ डु प्लेसिस को कंधे में चोट से उभरने में कम से कम छह हफ्ते तक मैदान से दूर रहना होगा। डु प्लेसिस के बाहर चले जाने से श्रीलंका के लिए अच्छी खबर है। लंका वैसे तो ये सीरीज हार गई। लेकिन करारी से बचा जा सकता है।

वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 363 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका की टीम 285 रन ही बना पाई और 78 रनों से ये मैच हार गई।

भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने ​कोटिफ कप में किया बड़ा उलटफेर, छह बार की चैंपियन को रौंदा 2—1 से

श्रीलंका की टीम ने वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—0 से हराने में कामयाबी हासिल की। टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के खिलाड़ी दिमुथ करुणरत्ने ने शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट सीरीज में मैन आॅफ द सीरीज जीतने में कामयाब रहे।