Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन विकेटकीपर्स के नाम दर्ज हैं वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड, टॉप में ये दिग्गज  

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में आए दिन कई रिकॉर्ड देखने को मिलते है। चाहे वो बल्लेबाज बनाए, गेंदबाज बनाए, फील्डर्स बनाया या विकेट के पीछे सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला विकेटकीपर बनाए। क्रिकेट के मैदान में विकेट की दोहरी भूमिका होती है। पहले उसे विकेट के पीछे कैच पकड़ने होते है। उसके बाद बल्लेबाजी में रन बनाने आने पड़ता है। आज हम उन विकेटकीपर्स के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा विकेट के पीछे स्टंपिंग की है। तो आइए नजर डालिए उन विकेटकीपर्स पर...

Asian Games 2018 : यामागुची को हराकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, इस खिलाड़ी से होगी गोल्ड के लिए जंग

महेन्द्र सिंह धोनी : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व कैप्टन कूल के नाम से मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने 2004 से लेकर वर्तमान तक 320 वनडे मैच खेले है। धोनी ने इस दौरान वनडे में सबसे ज्यादा 107 स्टंपिंग करने सफल हुए है और इस मामलें में टॉप पर है। भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने कई मैचों मे अंतिम समय में आकर छक्का जड़कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

कुमार संगकारा : श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कई मैचों में अपनी बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। संगकारा ने वनडे में 1990 से लेकर 2004 तक 353 पारियों में 99 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने मैदान में अपनी बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

रोमेश कालुवितरणा : श्रीलंका टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रोमेश कालुवितरणा ने 1990 से लेकर 2004 तक वनडे की 185 पारियों में 75 बल्लेबाजों का स्टंपिंग करने में सफलता हासिल की है।

मोइन खान : पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान ने 1990 से लेकर 2004 तक 209 वनडे पारियों में 73 स्टंपिंग करने में सफलता हासिल की है।