खेल डेस्क। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाली भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
भारतीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया की फित्रानी फित्रानी को 2-0 से शिकस्त देकर बैडमिंटन की एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। विश्व में 10वीं रैंकिंग की स्टार शटलर सायना ने मेजबान इंडोनेशियाई खिलाड़ी को को केवल 31 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने लगातार गेमों में 21-6, 21-14 से आसान जीत के साथ अन्तिम आठ में प्रवेश किया।
एशियाई खेल: भारत हॉकी टीम ने बनाई विजयी हैट्रिक, अब जापान को हराया
भारत को एशियाई खेलों में सायना नेहवाल और पीवी सिंधु से स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है। भारत महिला एकल में अभी तक एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सका है। आज भारत की पीवी सिंधु राउंड-16 मैच में इंडोनेशिया की मरिस्का ग्रेगोरिया तुनजुंग से मुकाबला करेंगी।
Pro Kabaddi League 2018: सीजन-6 का शेड्यूल हुआ जारी, देखिए कब होगा आपकी फेवरेट टीम का मुकाबला
इससे पहले शुक्रवार को भारत के शीर्ष शटलर किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय को पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत शुक्रवार को 43 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में वोंग विंग कि से 21-23, 19-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
ये पहलवान बनेगा एशियाई स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट का जीवनसाथी
इसके बाद एचएस प्रणय को थाईलैंड के कंटाफोन वांगचारोइन से 65 मिनट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। प्रणय ने ये मुकाबला 12-21, 21-15, 15-21 से गंवाया। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने मलेशियाई जोड़ी पर रोमांचक जीत से महिला युगल के अन्तिम आठ में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने चोऊ मेई कुआन और ली मेंग यीन को 21-17, 16-21, 21-19 से हराया।