Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने इस मामले में सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने बुधवार को 22वीं जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 203 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, विजय और कुलदीप बाहर

इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले विराट कोहली और सौरभ गांगुली (21-21 जीत के साथ) टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को जीत दिलवाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक 38 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को 22 में जीत मिली है। रोचक बात यह है कि विराट कोहली ने 22 अगस्त को अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 22वीं जीत दिलाई है।

EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में भारत के इन खिलाड़ियों ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड, भारत ने नाटिंघम में की शानदार वापसी

अगर टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वह महेन्द्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 27 मैचों में जीत दिलाई थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट मैच खेले हैं।

वहीं पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने वर्ष 2000 से 2005 की अवधि के बीच 49 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। इसमें से 21 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली। जबकि 13 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और 15 मैच बराबरी पर छूटे।

जीत के बाद कोहली ने कहा टीम को श्रृंखला जीतने का विश्वास

विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कोहली ने तीसरे टेस्ट में 97 और 103 रन की पारियां खेली थी। वह तीन मैचों में 440 रन बना चुके हैं।