भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक बार फिर से अपना किला गाढ़ दिया है। भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से जीत के लिए केवल 194 रनों का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने भले ही 110 रनों के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए लेकिन विराट कोहली अभी भी जमें हुए हैं।

विराट कोहली के हाथों में है भारतीय टीम की किस्मत
भारतीय टीम की पहली पारी में टीम के कप्तान विराट कोहली ने 149 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। भारतीय टीम के कप्तान ने अपने अकेले दम पर इंग्लैंड की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा के रख दी थी और कुछ उसी तरह से कप्तान दूसरी पारी में भी ऐसे जम गए हैं कि इंग्लैंड टीम से जीत आसानी से छिन ले जा सकते हैं।

दूसरे प्रमुख बल्लेबाजों की नाकामी के बीच विराट कोहली ने गाड़ा अपना किला
भारतीय टीम को 194 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन के साथ ही एक बार फिर से सभी प्रमुख बल्लेबाज नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाजों के अलावा केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन दूसरे छोर पर विराट कोहली ने बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी एक बार फिर से अपने कंधों पर ले ली है।

कोहली की पहली पारी को देखकर इंग्लिश महिला खिलाड़ी डेनियल वाएट चिंतित
इंग्लैंड टीम का हर खिलाड़ी जानता है कि उनकी जीत और हार में सबसे बड़ा कांटा विराट कोहली है जो दूसरी पारी में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इंग्लिश टीम भारतीय टीम के कप्तान के विकेट को लेकर बहुत ही चिंतित है। जब इंग्लैंड की टीम चिंतित है तो उनकी महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी डेनियल वाएट को भी कोहली से बड़ा डर लग रहा है।

डेनियल वाएट ने कोहली को आउट करने के लिए बढ़ाया हौंसला
अपनी टीम के लिए विराट कोहली के विकेट के महत्व को समझते हुए डेनियल वाएट ने अपने देश की इस पुरूष टीम की हौंसला अफजायी की। डेनियल वाएट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि “निश्चित रूप से एक बार फिर से नहीं कमॉन बॉएज”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय कप्तान की दीवानी है इंग्लैंड की ये महिला खिलाड़ी, लेकिन अब कोहली की विराट पारी देख हुई चिंतित appeared first on SportzWiki Hindi.