जहां एक तरफ इंग्लैंड की धरती में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. वहीं इनदिनों इंग्लैंड की धरती में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट भी खेला जा रहा है. इसी बीच इंग्लैंड के नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.
गेंदबाज जेक बॉल हुए पूरे नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट सीजन से बाहर

बता दें, कि इसी बीच काउंटी क्रिकेट से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि इंग्लैंड व नॉटिंघम के स्टार तेज गेंदबाज जेक बॉल पूरे नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट सीजन से बाहर हो चुके है.
पीठ की चोट के चलते हुए बाहर

जेक बॉल पीठ की चोट है. जिसके चलते वह पूरे नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट से बाहर हुए है. उन्हें पिछले महीने डर्बीशायर के खिलाफ एक मैच के दौरान चोट लग गई थी. जिसके बाद से वह अपनी टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाये है.
बता दें, कि जेक बॉल ने इस नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में कुल 6 मैच ही खेले है. जिसमे उन्होंने 9.26 की इकॉनामी रेट से मात्र 3 विकेट ही हासिल किये हैं.
सीजन से बाहर होने पर हूं निराश

क्रिकबज को दिए गये अपने एक बयान में जेक बॉल ने कहा, “मैं बहुत ज्यादा निराश हूं, कि मैं अब इस बाकि बचे सीजन को अपनी पीठ चोट के चलते नहीं खेल पाऊंगा. हालाँकि, मैं अपनी टीम का हौसला जरुर बढ़ाउंगा. मुझे उम्मीद है, कि हमारी टीम हमारा खिताब बचाने में कामयाब रहेगी.
मैं अब आने वाले सर्दियों के मौसम में अपनी इस चोट से उबरने का प्रयास करूँगा और अगले सीजन के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर रखूँगा.
बता दें, कि जेक बॉल इंग्लैंड की टीम के लिए 4 टेस्ट मैच 3 विकेट, 18 वनडे मैचों में 21 विकेट और दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2 विकेट हासिल कर चुके है.
The post इंग्लैंड का यह स्टार तेज गेंदबाज पूरी सीरीज से हुआ बाहर,बढ़ी टीम की परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.