क्रिकेट का जनक कहा जाने वाला इंग्लैंड तरह तरह ने नए प्रयोग करता रहता है. इसी कड़ी में यहां युवा खिलाड़ियों को सही प्लेटफार्म देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है.
दरअसल, लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर इस हफ्ते स्मार्टफोन आधारित ऐप लांच की गई है. जो उभरते हुए युवा क्रिकेटरों के लिए सहायक होगी.

इस ऐप पर 20 से अधिक क्रिकेट विशेषज्ञ पहले से मौजूद हैं जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के अलावा माइकल होल्डिंग और कर्टनी वाल्श जैसे वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी भी शामिल हैं.
रोहित ने कहा, ”युवा बच्चों को उनकी यात्रा में प्रेरित करने के लिए अपनी क्रिकेट जानकारी और यात्रा साझा करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.”
कैसे होगी युवा खिलाड़ियों की मदद

इस एप पर युवा क्रिकेटर अपनी समस्या रख उनका समाधान एक्सपर्ट द्वारा आसानी से जान सकेंगे. यानी यह एप नए क्रिकेटरों को प्रशिक्षण में काम आएगा. बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों तरह के एक्सपर्ट यहां मौजूद रहेंगे. जो युवाओं को क्रिकेट की बारीकी के बारे में बताएंगे. जानकारों का मानना है कि इस एप की मदद से घर बैठे क्रिकेट में रुची रखने वाला लड़का बहुत कुछ शानदार टेक्निक सीख जायेगा.
यह मुफ्त में डाउनलोड की जा सकने वाली ऐप शुरुआत में सीमित सदस्यों को आमंत्रण के जरिए भेजे रैफरल कोर्ड से उपलब्ध होगी, जबकि इसका वैश्विक लांच 15 सितंबर को होगा जब यह गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर के जरिये एंड्रायड और आईओए प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी.
The post दिग्गज सिखायेंगे एप के माध्यम से क्रिकेट का ककहरा, इंग्लैंड में हुआ लांच appeared first on SportzWiki Hindi.