Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिचेल मैक्लेनाघन ने ये कहते हुए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के तारीफों के पुल बांधे

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को लेकर उनके मुंबई इंडियंस के साथी मिचेल मैक्लेनाघन ने एक बड़ा बयान दिया है. अपने इस बयान में मिचेल मैक्लेनाघन ने बुमराह और हार्दिक की जमकर तारीफें की है.

बुमराह अच्छी गति के साथ टेस्ट क्रिकेट में भी कर सकते है स्विंग 

 

मैक्लेनाघन ने बुमराह को लेकर कहा, “मैंने पिछले चार वर्षों से में जसप्रीत बुमराह के साथ नेट पर व मैदान पर समय बिता रहा हूं. उनके पास जो प्रतिभा थी. उसे देखते हुए, मुझे कभी भी संदेह नहीं था, कि बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे.

लेकिन ‘कितने?’ टेस्ट वह खेलेंगे यह एक सवाल होगा. बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज है. उसके पास कला है प्रतिभा है और वह सरल है. 

मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट को खेलने में बुमराह को फिटनेस की कोई समस्या होगी, वह लगातार टेस्ट खेलने के लिए वह सबकुछ कर रहे हैं, जो वह कर सकता है.

उन्होंने आगे कहा, बुमराह टेस्ट क्रिकेट को प्यार करता है और वह सफ़ेद गेंद से खेलना चाहता है. मुझे लगता है, कि जिस तरह वह लाल गेंद से गेंदबाजी कर रहा है. उसी स्विंग और उसी तेजी के साथ वह लाल गेंद से भी गेंदबाजी करेगा, क्योंकि प्रारूपों और कौशल के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है.

मुझे लगता है, कि अब भारतीय टीम में बहुत अच्छे तेज गेंदबाज आ रहे है. जो अच्छी गति और अच्छी स्विंग के साथ गेंदबाजी कर रहे है. आम  तौर पर, ड्यूक्सकी  बॉल किसी अन्य क्रिकेट बॉल की तुलना में बहुत अधिक स्विंग करता है और भारत के पास भी अब उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज है जो गेंद को बहुत तेज गति से स्विंग करा सकते है.”

हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम को दिया है बैलेंस  

हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए मिचेल ने कहा, “हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण मैच जीताये हैं, आप अपने नंबर 1 ऑलराउंडर से यही अपेक्षा भी करते हैं.

हार्दिक के साथ मैने जितना समय भी बिताया है और उसे जितना भी मैने नेट में देखा है. उससे मुझे महसूस होता है, कि हार्दिक के पास जितनी प्रतिभा है वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी हमने सिर्फ आधी देखी है. वह विपक्षी टीम के लिए एक बहुत खतरनाक खिलाड़ी है. 

वह अपना दिन होने पर भारत को गेंद व बल्ले दोनों के साथ मैच जीताने की क्षमता रखता है. उसने भारतीय टीम को अच्छा बैलेंस दिया हुआ है और भारतीय टीम उनके बल्ले व गेंद दोनों से प्रदर्शन करने की क्षमता का फायदा विश्व कप 2019 में उठा सकती है. 

बता दें, कि मिचेल मैक्लेनाघन वर्तमान में सेंट लुसिया के लिए कैरीबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेल रहे है.

The post मिचेल मैक्लेनाघन ने ये कहते हुए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के तारीफों के पुल बांधे appeared first on SportzWiki Hindi.