Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से 'सहवाग' को आया गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है । सहवाग अक्सर सोशल मीडिया पर अच्छी-अच्छी बातें, सामाजिक मुद्दे पर बातें और तस्वीरें शेयर करते रहते है । उनके मीम्स लोगों को खूब पसंद आते हैं । हाल ही में उन्होंने अपनी बाबा की पोशाक में तस्वीर शेयर की जिसे लोगों ने काफी पसंद किया ।

अब उनको गुस्सा आ गया और उसकी भड़ास उन्होंने ट्विटर पर निकाली । सहवाग ने एक किताब में लिखे एक गलत पाठ के लिए पाठ्यक्रम लिखने वाले की जमकर क्लास लगाई है । उन्हें इस मुहिम में अपने समर्थकों और यूजर्स का भी साथ मिला है ।

सहवाग ने अपने ट्वीट में प्राइमरी स्कूल की अंग्रेजी की किताब में बड़े परिवार पर लिखी गई बातों पर आपत्ति जताई है । इस पुस्तक में छात्रों को यह पढ़ाया जा रहा है कि एक बड़ा परिवार कभी सुखी जीवन नहीं बिताता। इस पुस्तक में बड़े परिवार पर दो वाक्य लिखे गए हैं । पुस्तक के अनुसार बड़े परिवार की परिभाषा है-'बड़े परिवार में माता-पिता के अलावा दादा-दादी के अलावा कई बच्चे होते हैं। एक बड़ा परिवार कभी भी सुखी जीवन नहीं जीता।' सहवाग ने इसी बात पर लोगों का ध्यान दिलाया ।

Post Image

सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा, इस तरह का बहुत सारा कंटेंट किताबों में भरा पड़ा है । अब अथॉरिटी इस पर ध्यान देगी। उम्मीद है वह इसे होमवर्क के तौर पर नहीं देंगे। हालांकि ये नहीं पता है कि ये किस किताब का हिस्सा है । लेकिन सहवाग को उनकी इस बात पर यूजर्स का खूब साथ मिला है।

Post Image

आपको बता दें, यूजर्स ने यहां तक कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पीएमओ इंडिया इस पर ध्यान देना चाहिए । कुछ लोगों ने लिखा है इसी सोच के कारण परिवार छोटे हैं ।



Herald