Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में रच दिया ये इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज का यह पहला मैच है जिसमें भारतीय टीम को जीत का रास्ता दिखाई देने लग गया है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने 50 रन की साझेदारी करके टीम को ​थोड़ी अच्छी शुरूआत देने का काम किया है। लेकिन कुछ देर बाद भातरीय टीम के लगातार तीन विकेट गिरने से टीम मुश्किल में पड़ गई थी। लेकिन भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली (97) और उपकप्तान अजिक्या रहाणे (81) ने चौथे विकेट के लिए 159 रन की शानदार साझेदारी करके टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करने के काम किया है।

इस सीरीज में कोहली दूसरा शतक लगाने से मात्र 3 रन से चुक गए और 97 रन पर आउट हो गए। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 329 रन बनाये और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पार 161 रन बनाकर आॅल आउट हो गई है। कल दूसरे दिन का मैच खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 124 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या (28 रन पर पांच विकेट) लेकर इंग्लैंड को आॅल आउट करने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। दूसरी पारी में ओपनर लोकेश राहुल 36 और शिखर धवन 44 रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स पर चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली आठ रन बनाकर क्रीज पर है।

भारतीय टीम ने अभी तक कुल 292 रन की बढ़त बना ली है। कोहली ने इस सीरीज में भारतीय टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। कोहली दूसरी बार शतक लगाने से चुके हैं। लेकिन कोहली ने विदेश में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी संभालने के बाद 30 पारियों में 1700 से अधिक रन अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था। सौरव ने 43 पारियों में 1693 रन बनाने का रिकॉर्ड था।



Herald