Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑनर्स बोर्ड पर कुछ चौंकाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नाम

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की अपनी परंपराएं हैं जिनमें टेस्ट के प्रत्येक दिन खेलने की शुरुआत से पहले घंटी बजती है, प्रत्येक टेस्ट मैच के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का नाम लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर स्थापित करके सम्मानित किया जाता है. इस मैदान पर जब भी बल्लेबाज एक पारी में कम से कम 100 रन बनाते हैं या गेंदबाज एक पारी में कम से कम पांच विकेट लेते हैं या एक मैच में 10 विकेट से हराते हैं, ऐसे खिलाड़ी का नाम बोर्ड में शामिल किया जाता है.  इस मैदान पर खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन से उनका नाम सम्मान बोर्ड पर लिखा जाता है.

इस सम्मान बोर्ड में 500 से अधिक नाम दर्ज है. लेकिन विश्व के ये दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर समेत कई महान क्रिकेटरों के नाम नहीं हैं, वहीं रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन आदि बोर्ड का हिस्सा बनने में नाकाम रहे है. इस बोर्ड पर कुछ ऐसे भारतीय खिलाडियों के चौंकाने वाले नाम है जिन खिलाडियों ने अपना नाम इस सम्मान बोर्ड में दर्ज कराया है. आइए हम इस ऐतिहासिक बोर्ड में पांच आश्चर्यजनक भारतीय खिलाडियों के नाम देखते है.

बल्लेबाज सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर क्रिकेट के महान खिलाड़ी है. क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने. जब तक वह क्रिकेट करियर से संन्यास लेते तब तक उनके 10122 टेस्ट रन थे. जो उनके संन्यास के पहले किसी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्कोर था. इसा दौरान उन्होंने 1987 में मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के खिलाफ शेष विश्व के लिए 188 रन बनाने के बाद अपना 34वां शतक लगाया था. यह लॉर्ड्स बनाया था. और उस समय इस महान बल्लेबाज का नाम इस बोर्ड में गया.

अजीत आगरकर

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए एक अंडररेड गेंदबाज थे. भारत के कुछ यादगार टेस्ट मैचों में से कुछ का हिस्सा भी रहे थे. इनके करियर में 2003 में ऐतिहासिक रूप में दो टेस्ट मैच शामिल है. जो इन्होंने 2003 एडीलेड टेस्ट और 2002 लॉर्ड्स टेस्ट के मैदान पर खेले हैं. 2002 में 8वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाकर उन्होंने अपना नाम इस बोर्ड में दर्ज करा लिया था.

भुवनेश्वर कुमार

वर्तमान समय में टीम में अहम भूमिका निभाने बाले गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रन देकर 6 विकेट लिए थे. इसके साथ ही अपना नाम इस बोर्ड में दर्ज करा दिया.

इशांत शर्मा

लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ साल 2014 में ही इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान इशांत ने 74 रन देकर 7 बल्लेबाजों का शिकार किया था.

प्रवीण कुमार

लॉर्ड्स के मैदान पर साल 2011 में प्रवीण कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी. प्रवीण ने इस दौरान 106 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये थे. लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम वह मैच हार गई थी.

The post लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑनर्स बोर्ड पर कुछ चौंकाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नाम appeared first on SportzWiki Hindi.