खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय एक विशेष कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके इस समय सुर्खियों में बने रहने का प्रमुख कारण इंग्लैंड के खिलाफ उनके द्वारा तीसरे टेस्ट में किया गया प्रदर्शन नहीं बल्कि उनका नया लुक है। इस नए लुक के कारण ही वह प्रशंसकों के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इस समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं हनुमा विहारी
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जीत दिलवाने के बाद विराट कोहली ने अपने लुक में बदलावा किया है। भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया के जरिए अपना नया लुक शेयर किया है। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली अपने लुक के साथ लगातार प्रयोग करते रहते हैं।
एशियाई खेल: सायना नेहवाल ने बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह
विराट कोहली के इस नए लुक पर उनके प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया पर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। किसी प्रशंसक को विराट के इस नए लुक ने लुभाया तो किसी को ये अच्छा नहीं लगा है।
गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट में विराट कोहली ने कुल 200 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्होंने एक मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन और रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ा।
एशियाई खेल: भारत हॉकी टीम ने बनाई विजयी हैट्रिक, अब जापान को हराया
कोहली ने सातवीं बार कप्तानी करते हुए एक मैच में 200 या उससे ज्यादा रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई है। इसी मामले में उन्होंने ब्रैडमैन और पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। ब्रैडमैन और रिकी पोटिंग ने ऐसा कारनामा 6-6 बार किया था।
कोहली ने 10वीं बार अपनी कप्तानी में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में 103 रन बनाए थे। वह तीन मैचों में 440 रन बना चुके हैं। इस प्रदर्शन के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में विश्व के नम्बर वन बल्लेेबाज बन गए हैं।