Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने लगाया जीत का चौका

खेल डेस्क। गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 18वें एशियाई खेलों जीत का चौका लगा दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को पूल-ए में कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी है।

भारत की जीत में रूपिंदर पाल सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन खिलाडिय़ों ने क्रमश: पहले, पांचवें, 16वें, 49वें और 56वें मिनट में गोल किए।

एशियाई खेल: बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में सायना ने दिलाया भारत को पहला पदक

पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या 56 कर दी है और वह 12 अंकों के साथ अपने पूल-ए में पहले स्थान पर है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम अपना आखिरी पूल मैच मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

टी-20 क्रिकेट में विश्व का सबसे कंजूस गेंदबाज बना ये पाक क्रिकेटर

भारतीय टीम ने कोरिया के खिलाफ आधे समय तक 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद विरोधी टीम ने लगातार दो गोल कर मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी।

ट्रैक एवं फील्ड में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन, हिमा ने दो दिन में दूसरी बार बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

कोरिया की ओर से पहला गोल कप्तान मैनजेई जुंग ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। इसके बाद उसकी ओर से दूसरा गोल 35वें मिनट में हुआ। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने तक मुकाबला संघर्षपूर्ण आने लगा था, उस समय तक स्कोर भारत के पक्ष में 3-2 था। अन्तिम क्र्वाटर में भारत ने दो गोल कर अपनी जीत तय कर दी।

EngvInd : चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए आई ये बुरी खबर

इस क्वार्टर में कोरिया की ओर से एक गोल ही हो सका। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने शनिवार को इसी देश को अंतिम सात मिनट में तीन गोल कर 4-1 से शिकस्त दी थी।