इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला में इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को एक पारी और 159 रनों से हरा दिया। इससे पहले भी भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच गवा चुकी है और इंग्लैंड अब इस सीरिज में 2-0 से आगे हो गया है। आपकों यह भी बता दें की भारत इंग्लैंड से वनडे सीरिज भी हार चुका है।
इन बल्लेबाजों के नाम दर्ज है टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड
इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि उनकी टीम की बल्लेबाजी को लेकर लगातार बढ़ रही समस्या तकनीकी से अधिक मानसिक है। उन्होंने साथी बल्लेबाजों से कहा की इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला को बचाने के लिए वे चीजों को सामान्य रखें।
आपकों बता दें की लार्ड्स में दूसरे टेस्ट में भारत दो पारियों में 107 और 130 रन ही बना पाया जिससे उसे दूसरे टेस्ट में पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ चुकी है और बाकी के बचे मैचों में भारतीय टीम को वापसी करनी है तो अपनी कुछ चीजों में सुधार करना ही पड़ेगा।
मैच के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कप्तान कोहली ने कहा की मुझे कोई तकनीकी खामी नजर नहीं आती। अगर बल्लेबाज अपनी योजना को लेकर स्पष्ट हैं और उसे कोई तनाव नहीं है तो अगर गेंद पिच से मूव भी करती है तो भी आप इससे निपट सकते हो।
कोहली ने कहा, काफी लोग हालात की बात कर रहे हैं, हमने मुश्किल समय में बल्लेबाजी की। जिस दिन हालात अच्छे थे उस दिन हमें गेंदबाजी करनी पड़ी, कोहली ने कहा कि गेंदबाजों ने श्रृंखला के पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लार्ड्स में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं थी।
लॉर्ड्स के मैदान में इस इंग्लिश खिलाड़ी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, मुरली विजय के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
पीठ की तकलीफ के कारण कोहली ने दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने यह भी कहा की वह अगले मैच के लिए समय से फिट हो जाएंगे।