बॉर्डर पार पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से नाराज होने के कारण जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते है.
हफीज बी ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिलने से है निराश

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद हफीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बी ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिलने के कारण निराश है. मोहम्मद हफीज पहले पाकिस्तान के ए ग्रेड क्रिकेटर हुआ करते थे, लेकिन अब पीसीबी ने उन्हें बी ग्रेड में शामिल कर दिया है.
कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं कर, संन्यास पर कर रहे विचार

इंटरनेशनल द न्यूज़ वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट पाकिस्तान के जियो न्यूज़ टीवी चैनल के एंकर का कहना है, कि मोहम्मद हफीज इस कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं करने पर विचार कर रहे है और वह अपनी इस नाराजगी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे है.
पाकिस्तान के लिए 15 साल से खेल रहे है क्रिकेट

मोहम्मद हफीज पिछले 15 सालों से पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे है. उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू अप्रैल साल 2003 में जिम्बाम्वे के खिलाफ किया था. वही उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2018 में खेला था.
हाल में जिम्बाम्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद हफीज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. इस वजह से भी वह पाकिस्तान क्रिकेट से नाराज चल रहे है.
क्रिकेट करियर रहा है अबतक शानदार
आपकों बता दें, कि मोहम्मद हफिज पाकिस्तान के लिए कुल 50 टेस्ट मैच और 200 वनडे मैच खेल चुके है. हफिज ने अबतक अपने 50 टेस्ट मैचों के करियर में 39.22 की औसत से 3452 रन बनाये हुए है.
वही 200 वनडे मैचों में 32.83 की औसत से 6107 रन बनाये हुए है. हफीज ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 52 विकेट हासिल किये हुए है. वही उन्होंने वनडे क्रिकेट करियर में 136 विकेट हासिल किये है.
The post विश्वकप से पहले पाकिस्तान को झटका दे सकता है यह दिग्गज खिलाड़ी, पीसीबी से मतभेद की वजह से लेगा सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.